छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना….

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 10 और 11 मई को अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित चक्रवर्ती परिसंचरण से पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए पश्चिम विदर्भ तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसकी वजह से प्रदेश में नमी हवाओं का असर जारी है। इससे बारिश की संभावना बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि एक द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। साथ ही अंधड़ चलने की भी संभावना है। आने वाले शनिवार को प्रदेश में कई इलाकों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है।

Advertisement

आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

प्रदेश में सबसे गर्म रायगढ़ जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजनांदगांव 39, बिलासपुर में 38.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button