देश

योगी आदित्यनाथ ने किसको कहा एक्सीडेंटल हिंदू…?

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही नेताओं की जुबानी जंग भी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को नाम लिए बगैर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘देश में आपदा के समय एक पार्टी के लोग इटली भाग जाते हैं, देवी-देवताओं पर टिप्पणी करना, राम-कृष्ण को नकारना उनकी प्रवृत्ति का हिस्सा है, जो एक्सीडेंटल हिन्दू होगा तो यही होगा।’

Advertisement
Advertisement


यूपी की राजधानी लखनऊ में आयोजित भाजपा के बुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। योगी ने कहा, ‘निर्दोष लोगों की संपत्ति एवं सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों का एक ही उपचार है -बुलडोजर।” उन्होंने कहा कि पहले डीजीपी आवास के पास एक शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा था, मैंने कहा कि इसका एक ही उपचार है- बुल्डोजर। कभी-कभी ज्यादा पंचायत न करके सीधे जवाब देने की जरूरत होती है।’ योगी ने कहा, ‘पिछली सरकार में हर तीसरे-चौथे दिन दंगा होता था, कर्फ्यू होता था। पर्व व त्योहार शांति से नहीं मनाए जा सकते थे। बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं थी।
समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सपा के मंत्री 6-6 महीने कार्यालय नहीं जाते थे, वह कृषि उत्पादन आयुक्त को पहचानते तक नहीं थे। पिछली सरकार में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बाढ़ में डूबे रहते थे, बच्चे एवं नागरिक इंसेफेलाइटिस और डेंगू की चपेट में आकर तड़पते थे। उस समय, जिम्मेदार लोग सैफई में फिल्मी हस्तियों के नृत्य का आनंद लेने में व्यस्त रहते थे। मुझे समझ में नहीं आता कि स्वार्थ में लोग राष्ट्र व समाज हित कैसे भूल जाते हैं।’

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button