देश

पंजाब के बाद राजनीतिक बवंडर राजस्थान की ओर मुख्यमंत्री गहलोत के ओएसडी ने दिया इस्तीफा.!!

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : जयपुर – पंजाब में चल रहे राजनीतिक उठापठक के बीच राजस्थान से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने देर रात अपना इस्तीफा सीएम गहलोत को भेजा। इस्तीफे की वजह लोकेश शर्मा द्वारा किया गया एक ट्वीट बताया जा रहा है जिसके बाद कयासों का दौर शुरू हो गया था और उनके ट्वीट को पंजाब के घटनाक्रम के साथ भी जोड़कर देखा जाने लगा था। लोकेश शर्मा सीएम अशोक गहलोत के सोशल मीडिया का कामकाज संभालते थे।

Advertisement
Advertisement


पंजाब में चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच लोकेश शर्मा ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए…। बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए !!’ यही ट्वीट उनके लिए मुसीबत बन गया और इसे पंजाब के राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ा जाने लगा। दरअसल पिछले काफी लंबे समय से राजस्थान में भी सचिन पायलट खेमा और अशोक गहलोत खेमे के बीच गुटबाजी देखने को मिली है। लोकेश के इस ट्वीट पर कई लोगों ने लिखा कि शायद अब राजस्थान का नंबर है।

Advertisement


लोकेश शर्मा ने इस्तीफा देते हुए कहा कि मेरे द्वारा किये गए द्वीट को राजनैतिक रंग देते हुए, गलत अर्थ निकालकर पंजाब के घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने सीएम को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि कांग्रेस के किसी भी छोटे से लेकर बड़े नेता के संबंध में और प्रदेश की कांग्रेस सरकार को लेकर उन्होंने कभी कोई टीका टिप्पणी नहीं की। आपको बता दें कि राजस्थान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस में गुटबाजी चल रही है। सियासी जानकार मानते हैं कि कांग्रेस आलाकमान दोनों राज्यों को लेकर भी फैसला ले सकता है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button