देश

कौन हैं सपना गिल, जिनकी क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से हो गई हाथापाई

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : टीम इंडिया के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की कार पर हमला करने की आरोपी लड़की सपना गिल को गुरुवार को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुंबई में सांताक्रूज स्थित एक लग्जरी होटल के बाहर भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पृथ्वी शॉ और अन्य के बीच हाथापाई हुई थी।

Advertisement
Advertisement

इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, पहले शॉ को ले जा रही कार पर बेसबॉल के बल्ले से हमला किया गया, फिर आरोपी ने कार का पीछा किया और पैसे नहीं देने पर झूठे मुकदमे की धमकी दी। वहीं, सपना गिल ने भी पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों पर हमला करने का आरोप लगाया है। गिल ने आरोप लगाया कि जब पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों ने मारपीट की तो पृथ्वी शॉ हाथ में डंडा लिए हुए थे।

Advertisement

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं सपना गिल
पृथ्वी शॉ और सपना गिल के बीच कहासुनी का वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर सपना गिल कौन हैं? दरअसल, सपना एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 219000 फॉलोवर्स हैं। अब तक उन्होंने 1471 पोस्ट्स की हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर होने की वजह से सपना इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने बीते दिन ही कई तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था, ”जिंदगी की दौड़ में किसी से मुकाबला मत करो। खुद से मुकाबला करो।” पृथ्वी शॉ का मामला सामने आने के बाद अब कई यूजर्स सपना गिल पर निशाना साध रहे हैं।

सपना की तस्वीरों पर यूजर्स ने क्या-क्या लिखा?
सपना गिल की एक पोस्ट यूजर्स लिख रहे हैं कि पृथ्वी शॉ के मामले के सामने आने के बाद ही वे इस प्रोफाइल पर आएं हैं। एक यूजर ने पूछा है कि हमारे पृथ्वी शॉ की कार को क्यों तोड़ा? एक अन्य यूजर ने आरोप लगाया है कि सपना को चूंकि फेम नहीं मिल रही थी, इसलिए फेम पाने के लिए उसने पृथ्वी शॉ से लड़ाई कर ली।

सपना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और रील्स, तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम के अलावा, वह जोश, यूट्यूब, स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया साइट्स पर भी हैं। सपना 99 लोगों को अपने अकाउंट से फॉलो भी करती हैं।

सपना के वकील ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप
सपना गिल के वकील, अली काशिफ खान ने कहा कि पुलिस उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जाने की अनुमति नहीं दे रही थी और वह मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में थी। अली काशिफ ने कहा, “सपना पर पृथ्वी द्वारा हमला किया गया था। पृथ्वी के हाथ में एक डंडा देखा गया था। पृथ्वी के दोस्तों ने पहले समूह पर हमला किया। सपना फिलहाल ओशिवारा पुलिस स्टेशन में हैं। पुलिस उसे मेडिकल के लिए जाने की अनुमति नहीं दे रही है।”

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मारपीट की इस घटना का सोशल मीडिया पर पृथ्वी शॉ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक लड़की से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। पृथ्वी शॉ के दोस्त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इसमें से एक आरोपी, सपना गिल ने आरोप लगाया कि पृथ्वी शॉ हाथ में बेसबॉल के डंडे लिए हुए थे, जब उसने और उसके दोस्तों ने महिला पर हमला किया। सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर ही मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वीडियो में पृथ्वी शॉ के हाथ में डंडा भी दिख रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button