उत्तरप्रदेश

यूपी में ताबड़तोड़ फायरिंग कर भाजपा नेता की हत्या, चेहरे पर लगीं कई गोलियां, तहसील से लौटते समय वारदात

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : यूपी के बलिया में गुरुवार की देर शाम भाजपा नेता सुरेश वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा नेता तहसील से अपने दो समर्थकों की जमानत कराकर लौट रहे थे। बीच रास्ते में भाजपा नेता को रोककर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सुरेश के चेहरे पर कई गोलियां मारी गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। घटना संवरा-लोहटा मार्ग पर नत्थूपुर गांव के पास हुई।

Advertisement
Advertisement

वारदात की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। चेकिंग अभियान भी चलाया गया। मारे गए सुरेश वर्मा इस समय भाजपा के चोगड़ा मण्डल के उपाध्यक्ष थे। वह गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। प्रथमदृष्टया हत्या किसी रंजिश में होने का अंदेशा है।

Advertisement

बताया जाता है कि असनवार गांव के दो लोगों को पुलिस ने शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया था। समर्थक होने के चलते पूर्व प्रधान सुरेश वर्मा रसड़ा तहसील उनकी जमानत कराने गये थे। जमानत के बाद दोनों को बाइक पर लेकर वह देर शाम गांव लौट रहे थे।

Advertisement

संवरा-लोहटा मार्ग पर नत्थूपुर गांव के पास पहले से मौजूद बाइक सवार तीन बदमाशों ने प्रधान को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने अंधाधूंध फायरिंग कर फरार हो गए। गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य दोनों लोग सुरक्षित बच गए।

जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंची। मौत की पुष्टि होने के बाद मर्चरी में रखवा दिया। सूत्रों की मानें तो बदमाशों ने सुरेश के चेहरे पर कई गोली मारी हैं। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह पूरी तरह से उनको मौत के घाट उतारने की तैयारी कर पहुंचे थे।

बताया जाता है कि हत्यारों को इस बात की भी जानकारी थी कि सुरेश इसी रास्ते से गुजरेंगे। इसलिए वह सुनसान स्थान पर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि इस मामले की हर बिंदू से जांच की जा रही है। बताया कि फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button