देश

उत्तर प्रदेश के एक सपा विधायक ने कहां ब्राह्मण और क्षत्रिय चोर हैं हमारे असली वोटर मुसलमान हैं

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : लखनऊ – उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के इसौली से सपा विधायक अबरार अहमद के ब्राह्मण और क्षत्रिय समुदाय को लेकर दिए गए बयान के बाद बवाल मच गया है। क्षत्रिय महासभा ने विधायक के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया इतना ही नहीं इस विधायक की फोटो पर भी कालिख पोती गई और उनका पुतला जलाया गया। दरअसल इस सपा विधायक ने ब्राह्मणों और क्षत्रियों को चोर बताते हुए कहा कि हमारे अर्थात सपा के असली वोटर मुसलमान है। इस बयान के बाद अबरार अहमद के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने इस विधायक को मानसिक रोगी बताते हुए अखिलेश यादव से कहा है कि विधायक अबरार अहमद को तत्काल समाजवादी पार्टी से निकाला जाए। उसी तरह क्षत्रिय महासभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि इस विधायक की विधानसभा सदस्यता निरस्त की जाए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अगर अखिलेश यादव इस विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करते तो क्षत्रिय महासभा पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी जिसका 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button