छत्तीसगढ़

राममंदिर पर दिग्विजय ने दिया ‘ज्ञान’ तो भाई ने ही लगा डाली क्लास….

Advertisement

(शशि कोंन्हेर) : सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी की ओर से राम मंदिर का न्योता ठुकराए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां कांग्रेस की घेराबंदी में जुटी है तो अब पार्टी के भीतर भी आवाज उठने लगी है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि इसका नुकसान होगा और चुनाव में इसका नतीजा दिख जाएगा। उन्होंने पार्टी को यह भी याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही ताला खुलवाया था।

Advertisement
Advertisement

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा कि न्योते को ठुकराने से नुकसान हो चुका है और इसका नतीजा चुनाव में दिख जाएगा। उन्होंने कहा, ‘जहां तकक निमंत्रण का सवाल है इसको ठुकराने का क्या मतलब है। हम क्या संदेश दे रहे हैं। जब राजीव गांधी ने वहां ताला खुलवाया था। तो आप कौन हैं मना करने वाले। इस तरह के सलाहकार हमारा नेतृत्व रखेगा तो जैसे परिणाम आ रहे हैं वैसे आते रहेंगे। अब दोबारा विचार करें या ना करें, बयान बदले या ना बदलें, नुकसान हो चुका है और चुनाव में दिख जाएगा।’

Advertisement

लक्ष्मण सिंह ने राममंदिर के लिए हुए संघर्ष को याद करते हुए राजीव गांधी और वीर बहादुर सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘ राजीव गांधी जी ने ताला खुलवाया, वीर बहादुर सिंह जी मुख्यमंत्री थे उन्होंने 46 एकड़ जमीन राम मंदिर न्यास को देने की बात कही और भव्य मंदिर निर्माण की बात की। दुर्भाग्य से हट गए और राजीव जी की हत्या हो गई तो मामला खटाई में पड़ गया। उसके बाद पूरे देश के साधु-संतों ने इस लड़ाई को लड़ा, बुद्धिजीवी, पत्रकार और राजनीतिक दल जुड़े और लंबी लड़ाई कोर्ट में लड़े। जीतकर अब मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। जिन्होंने यह लड़ाई लड़ी है निर्णय वही करेंगे। उन्होंने निर्णय लिया है।’

Advertisement

भाई दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर किए गए सवाल पर लक्ष्मण ने तंज भरे लहजे में कहा, ‘दिग्विजय सिंह बहुत ज्ञानी, महापुरुष, मुझसे बहुत ज्यादा जानकार हैं, मैं उनके बारे में कुछ नहीं कह सकता।’ आपको क्या लगता है जाना चाहिए? इस पर लक्ष्मण ने कहा, ‘बिलकुल जाना चाहिए, सबको जाना चाहिए, हम लोग जाएंगे, हर साल जाएंगे। बार-बार जाएंगे। हमारी पूरी आस्था भगवान राम है।’ उन्होंने अपने भाई के बयान को अनुचित बताया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button