छत्तीसगढ़

ये कैसा डाक्टर…? नशीली दवा देकर किया दुष्कर्म..! अस्पताल सील.. डॉक्टर गिरफ्तार

(शशि कोन्हेर) : बालोद – एक डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। दरअसल इलाज के बहाने एक महिला को नशीली दवाई देकर डॉक्टर दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों को पता चलते ही अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मामला बालोद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, डॉक्टर शिखर गुप्ता बालोद, संजीवनी अस्पताल का संचालक है।

Advertisement

अस्पताल में एक महिला अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए पहुंची। तब डॉक्टर ने उसे नशीली दवाई दी और उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे धर दबोचा। फिलहाल अस्पताल को सील कर दिया गया है और शुक्रवार को आरोपी को न्यायलय में पेश किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button