बिलासपुर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का छत्तीसगढ़ भवन में भाजपाइयों ने किया स्वागत

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ भवन में स्वागत किया। डॉ रमन सिंह शुक्रवार की देर रात छत्तीसगढ़ भवन पहुंच चुके थे‌ । उन्होंने यहीं रात्रि विश्राम किया। उनके आगमन की सूचना पाकर आज शनिवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ भवन पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर जिला प्रभारी श्री मोतीलाल साहू, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रभारी श्री विजय शर्मा, भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी श्री सौरभ सिंह, बिलासपुर जिला भाजपा के अध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत, किसान मोर्चा के श्री घनश्याम कौशिक और रोशन सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता तथा नेता मौजूद रहे। रमन सिंह ने इन सभी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी मसलों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। डॉ रमन सिंह बिलासपुर संभाग में सघन रूप से दौरा कर रहे हैं। आज भी तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में दो तीन स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button