छत्तीसगढ़

मौसम अलर्ट : मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ में हो सकती है हल्की बारिश…

Advertisement

मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश की जानकारी देते हुए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। वैसे तो बिहार समेत यूपी में मानसून सूस्त हो गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ गई है। लेकिन कई ऐसे इलाके हैं, जहां भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने राजस्थान और जम्मू कश्मीर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही बादल फटने से भारी नुकसाल झेल रहे हिमाचल और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी हुआ है। यूपी में भी येलो अलर्ट है। इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement
Advertisement

लगभग पूरे देश में मानसून सुस्त होने के बावजूद 14 जुलाई बुधवार यानि आज झारखंड, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। यहां हल्की से मध्य बारिश हो सकती है।

Advertisement

जबकि मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, उड़ीसा और पश्चिम बंंगाल में इलाकों में आज बारिश होगी। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही गुजरात, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और असम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button