छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने कोनी में बन रहे 240 बेड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण..

Advertisement

(आशीष मौर्य) : बिलासपुर : कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज कोनी में सिम्स की विस्तारित निर्माणाधीन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने बचे हुए उपकरणों की आपूर्ति और कर्मचारियों की भरती प्रक्रिया जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

गौरतलब है कि लगभग 200 करोड रुपए की लागत से इस मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें मरीजों के लिए 240 बेड सुविधा हैं।

Advertisement


कलेक्टर ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भरती भी जल्द करने कहा है। उन्होंने उपकरण खरीदी वाली एजेंसी को शेष उपकरणों की आपूर्ति जल्द करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकार की वित्तीय सहयोग से इसका निर्माण किया जा रहा है।

Advertisement

भवन में ग्राउंड फ्लोर के अलावा 10 मंजिल बनाए गए हैं। उपकरणों की खरीदी केंद्र सरकार की एजेंसी हाइट के माध्यम से की जा रही है। इनमें 80 प्रकार के उपकरणों की आपूर्ति की जा चुकी है एवं 19 प्रकार के उपरकरण अस्पताल में स्थापित कर लिए गए है।

केंद्र सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर सिम्स के अस्पताल अधीक्षक डॉ. नायक, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button