छत्तीसगढ़

जोर-शोर से जारी है मतदाता जागरूकता अभियान,कलेक्टर ने युवा मतदाताओं एवं नव वधुओं का किया सम्मान……..

Advertisement

बिलासपुर  : स्वीप अभियान अंतर्गत कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में तखतपुर में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्व सहायता समूह की दीदीयां शामिल हुईं।

Advertisement
Advertisement


 कलेक्टर ने स्वीप के आकार में सजाई गई मोमबत्तियों को प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर पहली दफा मतदान की पात्रता पाने वाले 8 युवा मतदाताओं एवं आधा दर्जन नववधुओं का सम्मान किया। कलेक्टर ने अपने सम्बोधन में स्वीप के अंतर्गत महिला समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की।

Advertisement

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका है। नाम वापसी के बाद वे वोटर पर्ची मतदाताओं के घर पहुंचाएंगी। पर्ची यदि सही मतदाता तक पहुंचे तो वोटिंग प्रतिशत काफी बढ़ जायेगा। कलेक्टर ने बीएलओ के रूप में दायित्व निभा रहे कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर प्रेरित करने की अपील भी की। कलेक्टर ने शतप्रतिशत मतदान के लिए जारी अभियान में पूर्ण सहयोग के लिए शपथ भी दिलाई।

Advertisement

कार्यक्रम में मेगा स्वीप रंगोली का निर्माण किया गया जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। स्वीप अभियान को गति प्रदान करने के लिए स्काउट गाईड द्वारा लगभग 20 हजार से ज्यादा रंग बिरंगे पतंगों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कलेक्टर को पतंग की प्रतियां भेंट की। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने जिले में संचालित स्वीप गतिविधियों से सभा को अवगत कराया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button