छत्तीसगढ़

कल छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, दंतेवाड़ा और महासमुंद में करेंगे चुनावी शंखनाद…

Advertisement

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच खलबली मची हुई है। लगातार केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। हाल ही में राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया ​है। जिसके बाद अब AICC चीफ मल्लिकार्जुन खरगे भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, मल्लिकार्जुन खरगे कल यानी बुधवार को छत्तीसगढ़ में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर एक बजे महासमुंद पहुचेंगे। वहां आम सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे तीन बजे दंतेवाड़ा में जन सभा को संबोधित करेंगे।

Advertisement


आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों पर होना है। पहले चरण का मतदान बस्तर संभाग में 20 सीटों पर 7 नवंबर को होगा। जिसके बाद दूसरे चरणों में 60 सीटों पर होगा। सभी 90 सीटों का परिणाम 3 दिसंबर को आएगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button