अम्बिकापुर

VIDEO : खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने दरिमा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण….किसानों ने कहा – कोनो समस्या नई हे साहब

Advertisement

अम्बिकापुर – खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सरगुजा दौरे के दौरान अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आ रहे है, मंत्री श्री भगत धान खरीदी केंद्रों में पहुँचकर बारदानों की व्यवस्था, टोकन व्यवस्था, खरीदी व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ले रहे है, और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे है, ताकि धान खरीदी में किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो।

Advertisement
Advertisement

इसी कड़ी में मंत्री श्री भगत ने दरिमा के धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, व धान खरीदी के बारे में जानकारी ली, इस केंद्र में अब तक 9841मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है, जबकि धान उठाव का कार्य भी शुरू है। मंत्री श्री भगत किसानों से सरगुजिहा लोकभाषा में बात करते नजर आए। किसानों से पूछा कि – व्यवस्था सब ठीक ठाक है ना, कोनो प्रकार के समस्या थोड़ी ना हे। किसानों ने कहा – सब ठीक हे, कोनो समस्या नई होय हे साहब।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button