अम्बिकापुर

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा- पूजा अर्चना के साथ मनाया गया बसंत पंचमी

(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर- (सरगुजा) – देश प्रेम जज्बा के साथ राष्ट्र का 74 वा गणतंत्र दिवस का जश्न स्थानीय सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में मनाया गया साथ ही विद्या के देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना कर बसंत पंचमी मनाई गई। स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी दोनों पर्व साथ साथ शांति पूर्ण तरीके से मनाया गया । सब तरफ गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी दोनों पर्व का मिला जुला असर रहा। स्कूल विद्यालयों में कोरोना संक्रमण के सदेह को लेकर प्रभात फेरी अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर शासन प्रशासन का पहरा लगा रहा। स्कूली छात्र छात्राओं ने गणतंत्र दिवस तथा धार्मिक रीति अनुसार ऋतुराज बसंत के आगमन का स्वागत करते हुए वीणा वादनी मां सरस्वती के पूजा अर्चना किये। गणतंत्र दिवस मनाये जाने के कड़ी में जनपद पंचायत कार्यालय में जप अध्यक्ष श्रीमती मोनिका पैकरा ने ध्वजारोहण किये। इस मौके पर जंप उपाध्यक्ष अमीत सिंह देव तथा क्षेत्र के जनपद सदस्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश पांडेय पंचायत निरिक्षक अनील वर्मा, दिलीप मिंज (एस डी ओ) ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, अभिषेक मिंज (कार्यक्रम अधिकारी) मनरेगा शाखा जनपद कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर रणजीत सिंह देव, विधायक प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह देव रणविजय सिंह देव, रमेश जायसवाल,शराफ़त अली, मोजिब खान, सहित ब्लाक स्तर के तमाम कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ध्वजारोहण के इसी कड़ी मे स्थानीय भाजपा कार्यालय में घनश्याम अग्रवाल ने ध्वजारोहण किये।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता सुभाष अग्रवाल के अलावा लखनपुर मंडल के तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने ध्वजारोहण किये। इस मौके पर नगर के सभी वार्डों के पार्षद मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभाकर शुक्ला नगर कर्मी गणमान्य नगरवासी काफी संख्या में उपस्थित रहे।
अलावा इसके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील कार्यालय, थाना, बैंकों पशु चिकित्सालय,वन परिक्षेत्र कार्यालय, शिक्षा विभाग महिला बाल विकास विभाग शासकीय तथा नीजी शैक्षणिक संस्थानों में गणतंत्र दिवस बसंतोत्सव का जश्न धूमधाम से मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति
सार्वजनिक रूप से बस स्टैंड, नगर पंचायत कार्यालय काम्प्लेक्स में भी ध्वजारोहण कर नगरवासियों ने गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व उल्लास के साथ मनाया। ब्लाक क्षेत्र के तमाम 74 ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने तिरंगा झंडा फहराया।
सभी संस्थानों में ध्वजारोहण राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदो के नामों के जयकारा भी लगाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button