अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी ने नगर में निकाला भव्य तिरंगा यात्रा, काफी संख्या में शामिल हुए क्षेत्रवासी जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर – (सरगुजा) – भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज दिन शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के दिशा निर्देश पर पूरे भारतवर्ष में तिरंगा यात्रा निकाले जाने तथा घरों में तिरंगा लगाने के अपील के बाद देशवासियों द्वारा सभी प्रान्तों में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है इसी तारतम्य में आज नगर लखनपुर गाजे-बाजे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास से निकाला गया । तिरंगा यात्रा का काफिला नगर के विभिन्न गलियारों में जोशीले नारों के उद्घोष के साथ गुजरते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया गया । तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों का जगह जगह चौक चौराहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान तेज बारिश हुई लेकिन कारवां में शामिल लोगों में देशभक्ति के जज्बे का यह आलम रहा कि पूरे उत्साह के साथ तिरंगा पदयात्रा करते नजर आए। ऐसा महसूस हो रहा था कि आसमान भी इस तिरंगा यात्रा में शामिल हों कर खुशी का इजहार कर रहा हो और भी शानदार हो गया। काफिला में शरीक युवा जवान बुजुर्ग के उमंग में कोई कमी नहीं आई । जोश के साथ देशभक्ति तिरंगा यात्रा में पैदल चलते रहे। लोग तिरंगा यात्रा में जुड़ते चले गए लखनपुर विकासखंड के दूरदराज ग्रामीण अंचलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई इस यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के वरिष्ठ जन एवं स्कूली छात्र छात्राएं भी तिरंगा यात्रा में स्वयं शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामों के पोलिंग बूथों में तिरंगा झंडा अपने-अपने घरों में लगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हर घर तिरंगा झंडा लगाने लिए मुफ्त में वितरण किया गया। जिससे हर घर में तिरंगा लहराया जा सके। आपसी सामंजस्य के साथ तिरंगा यात्रा को सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा नेता राजेश अग्रवाल मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू दिनेश गुप्ता सुभाष अग्रवाल विजय अग्रवाल, दिनेश पांडे (बनमाली) कृष्णा गुप्ता, राजेंद्र जयसवाल कुंज बिहारी गुप्ता सुनील अग्रवाल राजेंद्र गुप्ता प्रदीप गुप्ता यतेंद्र पांडे सत्यनारायण साहू मदन राजवाड़े दिनेश बारी नसरत अली महमूद खान इलाहिद खान मोहम्मद हाशिम खान महेश्वर राजवाड़े सचिन बारी उत्तम बारी अवधेश यादव मुकेश ठाकुर कमेंद्र राजवाड़े सहित काफी संख्या में उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button