देश

VIDEO : पहले चाकू से किए 40 वार…फिर भी मन नहीं भरा तो भारी पत्थर से किया प्रहार…दिल्ली में नाबालिक लड़की का खौफनाक मर्डर

(शशि कोन्हेर) : दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। लड़की पर सरेआम चाकू से 40 वार किये गये और उसके बाद भी जब सिरफिरे का दिल नहीं भरा तो उसने पत्थर से भी लड़की को मारा है। इस बेहद ही सनसनीखेज वारदात को रविवार को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 16 साल है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की अपनी दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। तब ही रास्ते मे इस सिरफिरे लड़के ने लड़की को रोका और फिर उसपर चाकू से दनादन हमले कर दिये। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि जिस वक्त लड़की की हत्या एक गली में की गई थी उस वक्त वहां कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे लेकिन सिरफिरे को किसी का डर नहीं था। आरोपी का नाम साहिल बताया जा रहा है। इस भयानक वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी साहिल फरार है।

Advertisement

हत्या की इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज बेहद ही खौफनाक है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क से कई लोग गुजर रहे हैं लेकिन यह सिरफिरा इतना बेखौफ है कि वो लगातार लड़की पर चाकू से हमला कर रहा है। वहां से गुजर रहे लोगों में से एक शख्स कुछ पल के लिए साहिल को रोकने की कोशिश करता है लेकिन साहिल नहीं रुकता। इसके बाद सभी लोग बड़ी आराम से इधर-उधर चले जाते हैं और आरोपी साहिल साक्षी पर लगातार चाकू से कई वार करता है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के मुताबिक, साहिल और साक्षी की दोस्ती थी लेकिन कल उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साक्षी जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे के जन्मदिन में जा रही थी तब इसी बीच साहिल ने साक्षी को रास्ते में रोका और उसपर कई बार चाकू से हमला किया। इसके बाद फिर पत्थर से भी हमला किया। इस खौफनाक मर्डर को अंजाम देने के बाद आरोपी साहिल फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना को लेकर दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सुमन नलवा ने कहा कि शहबाद डेरी इलाके में कल एक हत्या की गई है। एक टीम बनाई गई है और इसकी जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर ली गई है। हम उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

Advertisement

शाहबाद डेरी पुलिस की तरफ से कहा गया है कि एक मुखबिर से लड़की की हत्या के बारे में सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश की गई। मृतक की पहचान जेजे कॉलोनी की रहने वाली साक्षी के तौर पर हुई है। लड़की की उम्र 16 साल है और उसकी डेड बॉडी गली में पड़ी हुई थी। यह पता चला है कि वो इस गली से गुजर रही थी तब ही साहिल नाम के एक लड़के ने उसे रोका और उसे कई बार चाकू से गोद दिया। इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।’

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button