देश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा…दिग्विजय सिंह के
बड़बोलेपन से ही कांग्रेस की दुर्गति

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने देशविरोधी गतिविधियों में शामिल पीएफआइ का समर्थन करने पर कांग्रेस और राजद जैसे विपक्षी दलों का कड़ा विरोध दर्ज किया है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पीएफआइ और संघ की तुलना करने वाले बयान पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की आज यह दुर्गति दिग्विजय सिंह के बड़बोलेपन के कारण ही हुई है।

Advertisement
Advertisement


RSS और पीएफआइ की तुलना पर करारा वार
इसीतरह भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस सदस्य दिग्विजय सिंह को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पीएफआइ की तुलना करने के लिए शर्मसार होना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने रविवार को दिग्वजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जब आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही हो और कोई आतंकवादी ओसामा को ओसामा जी कहे तो इसे वोट बैंक के लिए की जाने वाली बयानबाजी समझना जाहिए।

Advertisement

दस जनपथ से चलती थी यूपीए सरकार

Advertisement


कांग्रेस और गांधी परिवार पर कटाक्ष करते हुए ठाकुर ने कहा कि यूपीए सरकार के समय में सरकार सात रेसकोर्स मार्ग के बजाय दस जनपथ से चलती थी। देश की सुरक्षा को मजबूत करने का दावा करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को मजबूत करने और विकास के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। घुसपैठ और आतंकियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

बिहार में जंगल राज लौट आएगा


जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के बाद से वहां तेजी से विकास हो रहा है। इसीतरह पूर्वोत्तर के राज्यों में भी सड़क से रेल मार्ग और हवाई पट्टी बनाने का काम बहुत तेजी से हुआ है। केंद्रीय मंत्री ने राजद के शिवानंद तिवारी और एआइएमआइएम के असदुद्दीन ओवैसी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज लौट आएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button