देश

नवी मुंबई के 32 पार्षदों ने किया क्या ऐलान…..!

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र में शिवसेना से बागी होकर मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे जमीनी लड़ाई में उद्धव ठाकरे से एक-एक गढ़ जीतते जा रहे हैं। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उठापटक थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने वाली शिवसेना को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। अब नवी मुम्बई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में शिवसेना के 32 कॉर्पोरेटरों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया है।

इससे पहले ठाणे नगर निगम में शिवसेना के 67 में 66 कॉर्पोरेटर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो गए थे। नवी मुंबई में शिवसेना के 32 कॉर्पोरेटरों ने एकनाथ शिंदे से मिलकर उन्हें अपना समर्थन दिया है। कॉर्पोरेटरों ने कहा कि हम एकनाथ शिंदे के साथ रहेंगे। एकनाथ शिंदे को एक छोटा कार्यकर्ता भी फोन करता है, तो वे जवाब देते हैं। हमें अच्छा लगता है। उद्धव ठाकरे के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button