बिलासपुर

किसानों को दो साल का बोनस 25 दिसम्बर को, तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : बिलासपुर, 21 दिसम्बर 2023/राज्य शासन द्वारा 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के अवसर पर खरीफ वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस का वितरण किया जाएगा। जिले के किसानों को 213 करोड़ 18 लाख 58 हजार रूपये के बोनस का भुगतान किया जाएगा। साथ ही किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरण किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

खरीफ वर्ष 2014-15 के लिए 68 हजार 354 किसानों को 108 करोड़ 20 लाख 15 हजार रूपये और खरीफ वर्ष 2015-16 के लिए 66 हजार 383 किसानों को 104 करोड़ 98 लाख 43 हजार रूपये का भुगतान किया जाएगा। किसानों को बोनस राशि तीन सौ रूपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिलेगी।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वाीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ली गयी बैठक में कलेक्टरों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि नई राज्य सरकार का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसे पूरी गंभीरता से लें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button