छत्तीसगढ़

VIDEO : जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का बाबू, रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई….

(आशीष मौर्य) : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का बाबू अरुण दुबे 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी अरुण दुबे के खिलाफ ACB बिलासपुर में चक्रधर पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी।

Advertisement

चक्रधर पटेल ने कहा कि वह प्राइवेट स्कूल प्रबंधन संघ का जिला उपाध्यक्ष है, जिन बच्चों का एडमिशन RTE के तहत होता है, उनकी लिस्ट DEO कार्यालय से होकर रायपुर मुख्यालय जाती है। तब वहां से शासन राशि भेजता है। उन लिस्ट को अग्रेषित करने के लिए RTE प्रभारी बाबू अरुण दुबे प्रति लिस्ट एक लाख रुपए मांग रहा था। शिकायत के बाद बाबू को कार्यालय से 50 हजार की पहली किस्त लेते समय रंगे हाथों पकड़ा गया.

Advertisement

Related Articles

Back to top button