बिलासपुर

लोकसभा चुनाव के पहले कई नेताओं ने किया भाजपा प्रवेश….मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

बिलासपुर – कांग्रेस व अन्य पार्टी के नेता अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, इसी कड़ी में सोमवार को भी बड़ी संख्या में नेताओ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा प्रवेश किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति राजमहंत राजेश्वर भारगव, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, पूर्व विधायक मन्तू राम पवार, अखिलेश पांडे, अभिनेता रामनारायण राठौर, जगबंधु विश्वास सहित कई नेताओ को भाजपा में प्रवेश करवाया।

इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा व सभी मोर्चा प्रभारी, संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष सहित नेतागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button