अम्बिकापुर

शिव मंदिर में तुलसी कृत रामायण मास परायण पाठ का समापन…..


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर -(सरगुजा) – प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय प्राचीन स्वयं -भू -शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को स्थानीय मानस मंडली सदस्यों द्वारा पूरे सावन महीने भर तुलसी कृत रामायण मास परायण पाठ पढ़कर सुनाया गया। निरंतर एक माह तक चलने वाले मास परायण पठन पाठन का सिलसिला 12 अगस्त दिन शनिवार को समपन्न हुई । कई सालों से भोलेनाथ को निरंतर एक माह तक तुलसी कृत रामायण मास परायण पाठ पढ़कर सुनाया जाता है पठन पाठन का सिलसिला मुकम्मल होने उपरांत विशेष पूर्णाहुति पश्चात बच्चों को बानर भोज भी कराया जाता है। लिहाजा मास परायण समाप्त हो गया है बाद इसके बच्चों को बानर भोज नियत तिथि को कराया जाएगा। काबिले गौर है कि तुलसी कृत रामायण में 30 मास परायण दर्ज है जिसे मानस मंडली सदस्यों द्वारा एक मास परायण प्रति दिन सावन महीने में भगवान शंकर को पढ़कर सुनाया जाता है।

Advertisement


मास परायण पठन पाठन मे मंडली के कृष्ण प्रसाद यादव, बृजेंद्र पांडे, सुरेन्द्र जायसवाल, त्रिभुवन यादव, विजय शंकर यादव, मुन्ना पांडे, श्याम लाल गुप्ता, कन्हैया साहू, गणेश रजक, ज्ञानचंद गुरुजी, रामभजन साहू, मुकेश साहू ,चरित्र आर्मो, सोभनाथ चौधरी, सहित अन्य मंडली सदस्यों का योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button