कोरिया

झंडा लगाने के दौरान हुआ हादसा, करंट की चपेट में आने से 1 की मौत
1 घायल…..

Advertisement

(रामप्रसाद गुप्ता) : मनेन्द्रगढ़ – कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में प्रतिक्षा बस स्टैंड में झंडा लगाने के दौरान नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के 2 मजदूर करंट की चपेट में आ गये। इसमें से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। आपको बता दें की आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा अभियान जोर शोर से चल रहा है लेकिन झंडा लगाने के नाम पर जिस तरह से मजदूरों को भारी बरसात में काम पर लगाया गया है, वह बेहद शर्मनाक है। शनिवार की सुबह तेज बारिश में नगर पालिका परिषद द्वारा झंडा लगाने के लिए कई मजदूरों को काम पर लगाया गया था जिसमें से सुमन और रामकृपाल नाम के दो मजदूर प्रतीक्षा बस स्टैंड में झंडा लगा रहे थे तभी दोनों अचानक करंट की चपेट में आ गये।

Advertisement
Advertisement


बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल मनेंद्रगढ़ के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने सुमन नामक मजदूर को मृत घोषित कर दिया जबकि रामकृपाल नामक मजदूर का उपचार जारी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर पालिका परिषद के मुख्य नपा अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गये। अब देखना यह है कि मृतक के परिजनों को किस तरह की सहायता मुहैया कराई जाती है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button