छत्तीसगढ़
टीएस सिंहदेव हुए दिल्ली रवाना….
रायपुर – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहेदव दिल्ली रवाना हो गये हैं। आज दोपहर बाद की फ्लाइट से दिल्ली गये सिंहदेव के दिल्ली जाने को लेकर एक बार फिर अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि सिंहदेव अपने परिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में दिल्ली गये हैं, कल वो दिल्ली से वापस लौट सकते हैं।
Advertisement
इससे पहले सिंहदेव शनिवार की रात करीब 8 बजे दिल्ली से रायपुर लौटे थे। दिल्ली वो करीब 10 दिन से ज्यादा वक्त से रूके हुए थे। रायपुर लौटने के बाद कल उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और फिर आज पंचायत विभाग की समीक्षा के बाद दिल्ली रवाना हो गये। अचानक दिल्ली रवाना होने वाले सिंहदेव का दिल्ली में क्या कार्यक्रम है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।