देश

नदी में नहा रहीं तीन लड़कियों डूबीं, दो के शव बरामद

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। शारदा नदी में नहा रहीं तीन किशोरियां डूब गईं। इनमें से दो के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।  यह घटना भीरा थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया भूड़ के पास रविवार दोपहर के बाद हुई।

Advertisement
Advertisement

तीन किशोरियां नदी पार करके खेत पर गईं थीं। खेत से लौटते वक्त तीनों किशोरियां नदी में नहाने लगीं। पांव फिसलने से के कारण तीनों किशोरियां गहरे पानी में चली गईं। सूचना पर एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे।

Advertisement

भीरा थानाक्षेत्र के गांव पिपरिया भूड़ के सामने शारदा नदी बहती है। उसी के किनारे ककड़ी, खीरे आदि की खेती होती है। बंशीनगर गांव की कई लड़कियां रविवार को खेतों की ओर गई थीं। बताया जाता है कि रविवार दोपहर बाद वापस आते समय लड़कियां नदी में नहाने चली गईं। नहाते समय तीन लड़कियां गहरे पानी में पहुंच गई। घटना की जानकारी की सूचना मिलने ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और लड़कियों की तलाश की जाने लगी।

Advertisement

डूबी हुई लड़कियों में से चंपा (16) पुत्री राम नारायण निवासी बंशीनगर, सीमा पुत्री राजेश सुजानपुर निघासन का शव बरामद हो गया है। जबकि करिश्मा (15) पुत्री दिनेश निवासी बंशी नगर का पता खबर लिखे जाने तक नहीं चल सका था। घटना की जानकारी पर भीरा कोतवाल विमल गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे। एसडीएम पलिया कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह भी घटनास्थल पर जा पहुंचे और लापता तीसरी लड़की की तलाश शुरू करा दी।

मामा के घर आई किशोरी भी नदी में डूबी, गांव में मातम का माहौल

डूबने वाली तीन किशोरियों में एक किशोरी निघासन से अपने मामा के घर आई थी। यहां वह हादसे का शिकार हो गई। वहीं, शारदा नदी में डूबने का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई हादसे हुए हैं। भीरा के पिपरिया भूड़ में तीन किशोरियों के डूबने से गांव में मातमी सन्नाटा है।

रविवार की दोपहर बंशीनगर गांव की महिला कबूतरी पत्नी रामवृक्ष के साथ ये लड़कियां नदी के उस पार खेत गई थीं। इनमें पूनम पुत्री दिनेश, पूजा पुत्री विनोद, करिश्मा पुत्री विनोद, सनम पुत्री भगवानदीन, चंपा पुत्री रामनारायण, सीमा पुत्री राजेश करिश्मा पुत्री दिनेश आदि लड़कियां नदी के पास गन्ने के खेत में पानी लगा रहे परिजनों को खाना देने गईं हुईं थीं। शारदा नदी में डूबकर अपनी जान गंवाने वाली राजेश की 15 साल की बेटी फूलमती अपने मामा दिनेश के यहां आई थी। इसके बाद वह अपनी ममेरी बहन के साथ खेत की ओर गई थी। यहां से नदी में नहाने चली गई और उसने भी अपनी जान गवां दी। उसकी बहन करिश्मा अभी भी लापता है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जानकारी देते हुए एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि नदी में डूबी दो किशोरियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। जबकि एक की तलाश गोताखोरों के द्वारा की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button