छत्तीसगढ़बिलासपुर

रतनपुर में दुष्कर्म के आरोपी को चरित्र प्रमाण पत्र देने वाले भाजपा पार्षदों के खिलाफ पार्टी में रोष…कार्रवाई की मांग

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रतनपुर में दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बेटी की रिपोर्ट लिखने वाली विधवा मां के खिलाफ ही पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे ही जेल भेजने की साजिशें अब परत दर परत उधडने लगी है।

Advertisement
Advertisement

इस मामले में दुष्कर्म पीड़ित नाबालिक बेटी की विधवा मां को मदद देने के बजाय रतनपुर नगर पालिका के पार पदों ने आरोपी आफताब खान को जिस तरह सच्चरित्र बताने के लिए प्रमाण पत्र जारी किए हैं उससे पूरे रतनपुर में पार्षदों के खिलाफ जबरदस्त रोष है। जानकारी मिली है कि रतनपुर के 15 पार्षदों में से 13 पार्षदों ने आफताब को चरित्रवान, ईमानदार और बेहद सीधा-साधा बताते हुए चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

Advertisement

प्रमाण पत्र जारी करने वाले पार्षदों में भाजपा के 6 पार्षद भी शामिल हैं ऐसी चर्चा भगवा पार्टी के अंदरखाने और रतनपुर में  चल रही है। रतनपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता दल्लू संतोष यादव  दल्लू ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव और जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत से दुष्कर्म के आरोपी को प्रमाण पत्र देने वाले भाजपा पार्षदों के खिलाफ संगठन की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement

उन्होंने कहा है कि संगठन को बिना कोई देर किए आरोपी को चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने वाले भाजपा पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करने में देर नहीं करनी चाहिए। आने वाले समय में ऐसे लोगों को संगठन की ओर से कोई दायित्व नहीं दिया जाना चाहिए।

अगर ऐसा हुआ तो रतनपुर नगर निगम में भाजपा पार्षदों की संख्या और भी कम हो जाएगी। हो सकता है इस बदनामी के कारण रतनपुर नगर पालिका, भाजपा पार्षद विहीन हो जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button