राजनांदगांव

थाना छुरिया में तीन सटोरिये पकड़ाए….



(उदय मिश्रा) : राजनांदगांव – सट्टा पट्टी लिखने वाले थाना छुरिया पुलिस के गिरफ्त में, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी. श्रवण, अति.पुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाष बढ़ई, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चन्द्रेष ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे जुआ सट्टा के विरूद्ध अभियान के तहत् थाना छुरिया में निरीक्षक निलेष पाण्डेय के नेतृत्व में टीम बनाकर अपराधों की रोकथाम हेतु आज छुरिया नगर में अभियान चलाकर सट्टा-पट्टी लिखने वाले 03 सटोरियों को रंगेहाथ पकड़ा गया। 1. आरोपी अफरोज खान पिता स्व0 रमजान खान उम्र 45 साल निवासी वार्ड नं.06 छुरिया के कब्जे से एक डॉट पेन, सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 920 रूपये 2. जितेन्द्र कुमार कुंभकार पिता तामेष्वर कुंभकार उम्र 27 साल निवासी वार्ड नं.13 छुरिया के कब्जे
से सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 820 रूपये 3. अशोक कुमार तेली पिता स्व0 गज्जु तेली उम्र 52 साल निवासी वार्ड नं.13 छुरिया के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद रकम 760 रूपये कुल रकम 2500 रूपये को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 159/2021,
160/2021, 161/2021 धारा- 4 (क) सट्टा एक्ट पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सहित पूरे स्टाफ की सक्रियता बनी रही।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button