रायपुर

इस बार भाजपा के लोग भी कांग्रेस को ही वोट करेंगे : भूपेश बघेल

रायपुर – सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार की सुबह ट्वीट कर लिखा कि – इस बार भाजपा के लोग भी कांग्रेस को ही वोट करेंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि कर्ज तो उनका भी माफ होता है, 20 क्विंटल/एकड़ धान तो उनका भी खरीदा जाएगा। पिछले 5 साल में कांग्रेस सरकार के काम से सब खुश हैं, तभी तो भाजपा नेता स्वामी आत्मानंद स्कूल में एडमिशन के लिए चिट्ठियाँ लिखते हैं। उनका भी है भरोसा बरकरार…फिर से कांग्रेस सरकार।

Advertisement
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1717355509928575466?t=JlGH8xJDWi-9ICz-p3owzQ&s=19

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने हाल ही में किसानों की कर्जमाफी करने का ऐलान किया है। इससे पहले उन्होंने धान की कीमत में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में किसानों का अहम योगदान होता है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button