रायपुर

सेक्स रैकेट से जुड़े राज खोलेंगे मोबाइल फोन….

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : रायपुर – होटल हयात में पकड़े गए सैक्स रैकेट पर पुलिस तगड़ी छानबीन कर रही है। दलाल विप्लव चौरडिय़ा और पंकज गोयल और गिरफ्तार लड़कियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और यही खोलेंगे राज।

Advertisement
Advertisement

पता चला है कि रेड की कार्रवाई करने होटल हयात पहुंची पुलिस टीम से होटल के कर्मचारी उलझ गए। पुलिस को रूम तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा था। अफसरों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस उन्हें हटा कर कमरों तक पहुंची तो अंदर लड़कियां मिली। सिटी एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया होटल हयात को भी इस मामले में नोटिस जारी किया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है कि इस पूरे रैकेट में होटल की किस तरह से संलिप्तता थी।

Advertisement


पुलिस ने 11 लड़कियों के ब्रोकर विप्लव चोरडिय़ा और पंकज गोयल को गिरफ्तार किया है। यह लड़कियां दिल्ली पंजाब हरियाणा से पहुंची थी.अब तक जांच में पाया गया कि यह हाई प्रोफाइल रैकेट मोबाइल फोन के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था। विप्लव और पंकज के के संपर्क में रायपुर की कई लोग थे। वीकेंड की शाम को रंगीन मिजाज करने के लिए विप्लव और पंकज सारा बंदोबस्त किया करते थे। एक फोन कॉल पर लड़कियों की बुकिंग हो जाया करती थी। फिर रंगीन मिजाज लोग इसके बाद होटल हयात के कमरों में पहुंच जाते थे। रुपयों का लेनदेन भी विप्लव और पंकज ही किया करते थे।

Advertisement


एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि विप्लव और पंकज के अलावा लड़कियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें उनके ग्राहक और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी डिटेल्स हासिल की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button