रायपुर

घुमाने के बहाने महिला को बुलाया, फिर किया गैंगरेप…..3 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

रायपुर – राजधानी से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ महिला को घूमाने ले जाने के नाम पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामला मौदहापारा थाना इलाके का है।

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला के पूर्व परिचित दोस्त अजीत सिंह जिससे शादी के पूर्व से ही महिला की जान पहचान थी, उसने महिला को मिलने बुलाया, और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पास पहुचा। फिर घूमने चलने की बात कह कर देवेंद्र नगर केनाल रोड के पास ले गया, और वहां लेजाकर महिला से मारपीट करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत मौदहापारा थाने में दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी – अजित सिंह, मनोज तांडी और सूरज खंडाते को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button