देश

ब्राह्मणों के गांव की थी इस्लामिक पहचान….सरकार ने नाम बदलकर कर दिया ब्रह्मपुरी

Advertisement


(शशि कोन्हेर) : मिलेनियम सिटी के गांव मोहम्मद हेड़ी गांव का नाम बदलकर अब ब्रह्मपुरी कर दिया गया है। इसको लेकर हरियाणा सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गांव के नाम बदलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच साल से गांव का नाम बदलने को लेकर जिला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा रहे थे। अब हरियाणा सरकार ने इसको लेकर नोटिफिकेश जारी कर दिया है। अब गांव का नाम मोहम्महेड़ी से बदलकर गांव का नाम ब्रहमपुरी हो गया है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि इससे पहले सरकार ने 2016 में गुड़गांव शहर का नाम बदलकर गुरुग्राम कर दिया था। गांव मोहम्मदहेड़ी में पहले ग्राम पंचायत थी, लेकिन 2020 में सरकार ने गांव को नगर निगम गुरुग्राम के दायरे में शामिल कर दिया था। इसके बाद से गांव में निगम की तरफ से ही रखरखाव आदि का काम किया जा रहा है।

Advertisement


गांव के सरपंच नवीन त्यागी ने बताया कि उनका पूरा गांव ब्राह्मणों का है। गांव के लागों को इस नाम से शुरू से ही एतराज था। जब सरकार ने गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम किया तो ग्रामीणों ने अपने गांव का नाम भी बदलने के लिए पंचायत की थी। पूरे गांव में सहमति जताते हुए गांव का नाम बदलने के लिए पंचायत में प्रस्ताव पास किया गया था।

Advertisement


पंचायत के प्रस्ताव जिला उपायुक्त से होता हुआ मंडलाअधिकारी से सीधा चंडीगढ़ भेजा गया था। इसके बाद चंडीगढ में गांव का नाम बदलने को लेकर बीते पांच साल से कोई फैसला नहीं हो रहा था। जिस कारण वह हर महीने संबधित अधिकारियों से मिलकर इसको लेकर जानकारी लेने के लिए चंडीगढ़ के लगातार चक्कर लगाते रहे। इसके बाद अब जाकर सरकार ने इसका फैसला लिया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button