देश

चर्चा में हैं राज्यसभा सदस्य एस. फांगनोन कोन्याक, सदन की अध्यक्षता कर बनाया इतिहास

Advertisement

(कमल दुबे) : एस फांगनोन कोन्याक… ये नाम संसद के इतिहास में इन दिनों चर्चा में है। फांगनोन कोन्याक राज्यसभा में नागालैंड से पहली महिला सदस्य हैं, जिन्होंने सदन की अध्यक्षता की। इससे पहले उन्होंने 17 जुलाई 2023 को उप सभापति के पैनल में नियुक्त होने वाली पहली महिला सदस्य बनकर इतिहास रचा था। लैंगिक समानता लाने के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पिछले सप्ताह चार महिला सदस्यों (कुल संख्या का 50%) को उप सभापति के पैनल में नामित किया था।

Advertisement
Advertisement

*उप सभापति के पैनल में 4 महिलाएं*

Advertisement

बता दें कि पैनल में नामांकित सभी महिला सदस्य पहली बार सांसद बनी हैं। मानसून सत्र से पहले पुनर्गठित पैनल में कुल आठ नाम हैं, जिनमें से आधी संख्या महिलाओं की है। उच्च सदन के इतिहास में यह पहली बार है कि उप सभापति के पैनल में महिला सदस्यों को समान संख्या में प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Advertisement

*पैनल में नामित महिला सदस्य*

*एस. फांगनोन कोन्याक*

हालांकि फांगनोन कोन्याक सदन की अध्यक्षता कर इतिहास रच दिया है। फांगनोन भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं। वे अप्रैल 2022 में नगालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला हैं और संसद के किसी भी सदन या राज्य विधानसभा के लिए चुनी जाने वाली राज्य की दूसरी महिला हैं। इससे पहले रानो एम शाइजा पहली थी, वह 1977 में राज्य से लोकसभा सांसद चुनी जाने वाली पहली नागा महिला थीं।

फांगनोन कोन्याक परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, सदन समिति और उत्तर-पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान, शिलांग की शासी परिषद की सदस्य हैं।

*पीटी उषा*

पीटी उषा पद्मश्री पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध एथलीट हैं। उन्हें जुलाई 2022 में राज्यसभा के लिए नामित किया गया था। वे रक्षा समिति, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सलाहकार समिति तथा नैतिकता समिति की

*डॉ. फौजिया खान*

डॉ. फौजिया खान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं। वे अप्रैल 2020 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं। महिला सशक्तिकरण समिति, उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण समिति, विधि एवं न्याय मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।

*सुलता देव*

सुलता देव बीजू जनता दल की सदस्य हैं। वे जुलाई 2022 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं। वे उद्योग समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, लाभ के पद संबंधी संयुक्त समिति, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) समिति और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button