अम्बिकापुर

भाजपा लखनपुर मंडल के सदस्यों की बैठक सम्पन्न खास मुद्दों पर हुई चर्चा


(मुन्ना पाण्डेय) : लखनपुर+(सरगुजा) – लखनपुर भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर के पदाधिकारियों तथा जमीनी कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के निवास में बीते 27 सितम्बर दिन बुधवार को आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव से मुतालिक अहम और जरुरी विषयों पर चर्चा की गई।
भाजपा द्वारा बनाये गये शक्ति केंद्रों के प्रभारी संयोजक सहसंयोजक बूथअध्यक्ष व मंडल कार्यसमिति सदस्य जमीनी कार्यकर्ताओ के बीच संगठन , पार्टी से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष
भाजपा नेता राजेश अग्रवाल ने भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए”मेरा बूथ सबसे मजबूत” “बूथ जीते विधान सभा जीते” ” विधानसभा जीते , सरकार बनेगी । का नारा लगाया।
साथ ही कई सारे चुनावी रणनीति पर अपने विचार साझा किये। बृज किशोर पांडेय ने पार्टी से जुड़े विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक सुझाव दिया। लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने समय पर ध्यान देने के लिए जोर दिया । बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर आपसी विचार मंथन किया गया। आयोजित बैठक में दिनेश साहू, राजेश अग्रवाल, बृज किशोर पांडेय, सुभाष अग्रवाल, सतनारायण साहू, मदन रजवाड़े, कामेंद्र रजवाड़े, सौरभ अग्रवाल, नागेंद्र सिंह, महेश्वर रजवाड़े ,राहुल अग्रवाल, देव्यांशु गोयल, शमीम खान,तबरेज खान लालजीत सहित तमाम, शक्तिकेंद्र एव बूथ के पदाधिकारी मैदानी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button