देश

वहां के आदिवासी ने… आत्मरक्षा में तेंदुए को काटकर मार डाला…मामला दर्ज नहीं करेगी सरकार

(शशि कोन्हेर) : केरल के इडुक्की जिले में एक आदिवासी व्यक्ति ने शनिवार को आत्मरक्षा में एक तेंदुए को काटकर मार डाला। इडुक्की जिले के मंकुलम में एक आदिवासी बस्ती में रहने वाले गोपालन ने हाथ और पैर पर हमला करने के बाद तेंदुए को अपने हथियार से मार डाला। वहीं केरल सरकार ने पुष्टि की है कि उसके खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया जाएगा, क्योंकि उसने खुद को बचाने के लिए ये काम किया।

Advertisement

आदिवासी शख्स ने ‘आत्मरक्षा’ में तेंदुए को काटकर मार डाला

Advertisement
Advertisement

मंकुलम के रहने वालों लोगों की पिछले काफी समय से तेंदुए के लगातार हो रहे हमलों के कारण रातों की नींद हराम थी। गोपालन पर हमला करने वाला तेंदुआ बीती रात अम्पथम माइल पहुंच गया था और उसने मुर्गे और बकरियों को मार डाला था। मलयाला मनोरमा की एक रिपोर्ट के मुताबिक गोपालन ने शनिवार सुबह अपने भाई के घर जाते समय तेंदुए का सामना किया।

Advertisement

राज्य सरकार नहीं दर्ज करेगी मामला

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि तेंदुआ उस सड़क पर था, जिस पर गोपालन यात्रा कर रहा था। तभी तेंदुआ गोपालन पर चढ़ गया और हमला करने लगा। बचने के लिए गोपालन ने अपने पास मौजूद हथियार से उसपर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस बीच राज्य के वन मंत्री एके ससींद्रन ने कहा कि गोपालन पर जंगली जानवर को नुकसान पहुंचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की होगी, क्योंकि ये आत्मरक्षा थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button