देश

देश की सबसे बड़ी रियासतों में शामिल रीवा रियासत के राजपरिवार में 116 साल बाद हुई पुत्र रत्न की प्राप्ति….

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रीवा – आजादी के पूर्व सबसे बड़ी रियासतों में शामिल रीवा रियासत में यह अवसर 116 वर्ष बाद आया है। बघेल वंश के महाराजा एवं रीवा रियासत के 35वें महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की पुत्री मोहिना सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव के पुत्र दिव्यराज सिंह जूदेव मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर विधानसभा सीट से विधायक हैं। जबकि खुद महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री के दायित्व में रह चुके हैं।

Advertisement
Advertisement

राजघराने से जुड़े बघेल राजाओं के गुरु बाबा ने बताया कि रीवा राजघराने की बेटी व टीवी कलाकार मोहिना सिंह ने मुंबई में बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद उत्तराखंड में उनके ससुराल से लेकर मायके रीवा राजघराने तक खुशी का माहौल है। इस बारे में सिरमौर से भाजपा विधायक एवं रीवा राजघराने के युवराज दिव्यराज सिंह ने बताया कि हमारा पूरा परिवार मुंबई में मोहिना सिंह के साथ ही है। उनकी डिलीवरी ब्रीच कैंडी हास्पिटल मुंबई में हुई है। 116 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब राजपरिवार से जुड़ी बेटी ने बेटे को जन्म दिया है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button