राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 16 अक्टूबर का राशिफ़ल……

मेष –
आज आपका मन सकारात्मकता से भरा रहेगा। आज आप अपने पुराने मित्रों से मिल पाएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी प्राप्त होगी। कुछ छोटी-छोटी असफलताओं के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। आपको व्यापार में उत्कृष्ट परिणाम देखने को मिलेंगे।

Advertisement

वृषभ –
प्रेम जीवन के मामले में अपार सफलता मिलने की संभावना है। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। घर का माहौल शांत रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पैसा खर्च करने में आपको बहुत होशियार रहना होगा।

Advertisement
Advertisement

मिथुन –
आज आपको अजनबियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको धन लाभ होगा। कीमती सामान का ध्यान रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज व्यापार में धन मार्ग प्रभावित होगा। विद्यार्थी आज कड़ी मेहनत से सफलता देख रहे हैं। अपने दिल और दिमाग पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें।

Advertisement

कर्क –
आज आपका मन बेकार के कार्यों में व्यस्त रहेगा। महिलाएं जरूरी सामान खरीद सकती हैं। आमदनी बढ़ाने की कोशिश करें। सेहत में कमजोरी की संभावना है। जीवन में प्रगति के कारण परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

Advertisement

सिंह –
आज वाणी में कठोरता का प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अपनी इच्छा के अनुसार सभी कार्य पूरे करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आवश्यक कार्यों में मित्रों और भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या –
आज अपना राज किसी के साथ साझा न करें। आज आपको विवादों से दूर रहने का प्रयास करना चाहिए। आपके सहकर्मियों का सहयोग आपको कार्यस्थल में तेजी से काम पूरा करने में मदद करेगा, जिससे आप नए लोगों के साथ एक नेटवर्क बनाने में सक्षम होंगे। आज व्यस्तता से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपको कुछ समय के लिए नियमित काम से छुटकारा मिल सकता है।

तुला –
आज आपका स्वभाव मुश्केली का कारण बन सकता है। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। इसके साथ ही प्रयास सार्थक होगा। आज कार्य में बाधा दूर होगी और स्थिति लाभप्रद रहेगी। आप कुछ मनोरंजक काम में भाग लें सकते है। क्रोध और जोश में लिए गए निर्णय कष्टदायक होंगे।

वृश्चिक –
विद्यार्थियों के लिए वर्तमान समय अनुकूल रहेगा। राजनीतिक दल से सहयोग मिल सकता है। मित्रों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आपके पारिवारिक विचार अच्छे रहेंगे। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपकी सेहत पर असर पड़े। आपका इच्छित कार्य अचानक पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा।

धनु –
आज भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं या कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो योजनाबद्ध तरीके से काम करना फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। दूसरों के काम में दखल न दें। बिना सोचे समझे निर्णय लेने से गलतफहमी हो सकती है। आपका कोई सपना आज पूरा होने वाला है, इसलिए अपने सभी कामों पर ध्यान दें।

मकर –
आज सभी काम समय पर पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव कम हो सकता है। व्यापार में उन्नति की संभावना है। परिवार में अनोखी खुशी का अनुभव होगा। लागतों से अवगत रहें। आज आपको कोई नया काम सीखने का मौका मिल सकता है। ईससे आपको फायदा होगा। अविवाहित लोगों के लिए नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी।

कुंभ –
आज आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे और अपने सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपका प्रसन्न रहेगा। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन –
आपके व्यापार में आज तेजी से प्रगति होगी। आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने में व्यस्त रहेंगे। आज आपके पास नए काम आ सकते हैं, जिससे आपकी जीवनशैली में सुधार होगा। किसी मित्र के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। किसी मित्र को दिया गया पैसा आज वापस मिलेगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button