देश

चार दोस्तों ने मिलकर खरीदा आटो और निकल पड़े भारत भ्रमण पर, अब तक 8000 किलोमीटर तय किया सफर

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : ये जुनून और कुछ अलग करने का उदाहरण है। केरल से चार डाक्टर दोस्तों को भारत भ्रमण करने की धुन सवार हुई। इसके लिए आटो खरीदा और चल पड़े भारत की सैर करने। अब तक आठ हजार किमी सफर करने वाले चारों दोस्त शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे। यहां आकर गदगद हो गए। अब ये दोस्त नेपाल और भूटान की भी सैर करेंगे।

Advertisement
Advertisement

मन में हुई कुछ अलग करने की इच्छा
डाक्टर अभिजीत केरल के त्रिवेंद्रम के रहने वाले हैं। उनके मन कुछ अलग करने की इच्छा हुई। मन हुआ कि क्यों न भारत का भ्रमण किया जाए। सब जगह की संस्कृति के बारे में जाना जाए। उन्होंने अपने तीन दोस्त फजल, दानिश और निशाद से बात की। सभी ने हां कर दी। फजल का अपना होटल है। दानिश सीए हैं और निशाद पुरानी गाड़ी को बिक्री करने का काम करते हैं।

Advertisement

आटो खरीदकर किया मोडिफाइड
फिर इन्होंने एक आटो खरीदा दिया। इसके पंजीकरण केरल में ही व्यक्तिगत वाहन के रूप में कराया। इसे मोडिफाइड किया गया। आटो में पीछे एक व्यक्ति के सोने की व्यवस्था की गई है। मोबाइल चार्ज करने का भी प्वाइंट है। इसी आटो में सफर के दौरान खाना बनाने का सामान भी है।

Advertisement

जहां रुकते हैं, वहां टेंट खुद लगाते हैं। इसी वर्ष छह अगस्त को चारों ने भारत भ्रमण शुरू किया। त्रिवेंद्रम से सफर शुरू हुई तो 450 किमी तक कन्याकुमारी का सफर चार दिन में पूरा हुआ। यहां से लेह-लद्दाख को निकले।

अब तक आठ हजार किमी का सफर
अब तक चारों दोस्त महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक यात्रा कर चुके हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश पहुंचे। वह कहते हैं कि सफर के दौरान दुर्गम स्थान भी आए। लेकिन उन्होंने आटो से ही सफर तय किया है। शनिवार को ये लोग आगरा पहुंचे। यहां से लखनऊ होते हुए गोरखपुर और फिर यहां से नेपाल की यात्रा करेंगे। नेपाल के बाद भूटान की यात्रा करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button