राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  15 मई का राशिफ़ल

मेष राशि- मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान भी मध्यम। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

वृषभ राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्तु दान करना आपके लिए शुभ होगा।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अभी मध्यम है। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरीके का कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। नौकरी- चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान भी बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुर्जगों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भावुक होकर के कोई निर्णय मत लीजिएगा। तू- तू, मैं- मैं से बचें। प्रेम में थोड़ी सी तू- तू, मैं- मैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- गृह कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति काफी अच्छी। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा लेकिन निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। बच्चों का साथ होगा। प्रेम कंधा से कंधा मिलाकर चलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button