राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  01 अप्रैल का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। त्वचा से संबंधित परेशानी। यूरिन से संबंधित परेशानी। बाकी भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। कलह भी संभव है। प्रेम-संतान में अभी भी दूरी बनी हुई है। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- स्वास्थ्य, प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी नहीं चल रही है। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। कठोर भाषा के प्रयोग से बचें। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

कर्क राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी है। व्यापार भी मध्यम दिखाई पड़ रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- मन चिंतित रहेगा। काल्पनिक भय से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।
कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहे हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी। यात्रा में लाभ होगा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट चपेट लग सकती है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी से चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी। सुखद समय का निर्माण हो रहा है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कुंभ राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन वे स्वयं नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करें।

मीन राशि- पढ़ने लिखने में समय व्यतीत करें। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापारिक भी अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button