राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 15 जुलाई का राशिफल

Advertisement

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनो का साथ होगा। थोड़ा सा अपनो के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम है। हरी वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- धन- हानि का संकेत है। पूंजी का निवेश बिल्कुल मत करिएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार करीब- करीब अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन राशि- ऊर्जा का स्तर घटता- बढ़ता रहेगा। मन व्याकुल हो सकता है थोड़ा। अवसाद की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। मन व्याकुल रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। मन थोड़ा सा परेशान रहेगा बाकी आय में रुक- रुककर के बढ़ोतरी होती रहेगी। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट- कचहरी से बचें। नए व्यवसाय की तरफ अभी न जाएं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मान- सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य अच्छा हो गया है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक है। सूर्य को जल देते रहें। 

वृश्चिक राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम- संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि- विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। शत्रु उपद्रव करेगा लेकिन हार का सामना उनको करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक। व्यापार भी ठीक लग रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन अशांत रहेगा। भावुक बने रहेंगे। अवसाद सी स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य खासकर। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। घर में एक नकारात्मक वातावरण का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button