राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 09 मार्च का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि- शत्रुजयी बने रहेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना और उन्हें दूर्वा घास अर्पित करना शुभ रहेगा।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बच्चों की  सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन राशि- कलह से बचें। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क राशि- जो भी आपने व्यावसायिक रूप से सोच रखा है उसे पूरा करें। शुभ होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- रुपए-पैसे आएंगे। कुटुंबों में थोड़ी हलचल रहेगी। जुबान के कारण कुछ ऐसा बोल जाएंगे जिससे अनबन हो सकती है। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। ओजस्वी तेजस्वी बनी रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बनें रहेंगे। शुभ संकेत दिखाई पड़ रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- मन थोड़ा चिंतित रहेगा। निर्थक भय बना रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा बनी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय के नवीन साधन बनेंगे। कुछ पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा  है। प्रेम- संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा व व्यापार आपका लगभग सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। चली आ रही परेशानी दूर होगी। आपस की अनबन दूर होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button