राशिफल

जानिए कैसा होगा आपका दिन, देखिये आज का राशिफ़ल….

मेष

दिन आपको अपने परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग मिलने जा रहा है।घर के लिए कुछ आवश्यक सामान की ख़रीददारी में ज्यादा पैसे खर्च कर बैठें। बच्चों को नई नौकरी मिलने से आपको आर्थिक सहयोग प्राप्त होने की उम्मीद जग रही है। घर में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा भी बन सकती है।

वृषभ
संतान को अपना पूरा समय देने की कोशिश करें और उनके खानपान का भी ध्यान रखें।परोपकार की भावना से ओतप्रोत रहेंगे, साथ ही मित्र परिजनों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होने वाला है। आप अपने कार्य के प्रति सजग रहेंगे तो आपकी वितीय स्थिति भी अच्छी रहेगी। घरेलू जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रह सकता है। परिवार के साथ आप किसी यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं।

मिथुन

अपने शौक को पूरा करने के लिए बिना सोचे-समझे खर्च कर बैठेंगे। इस माह आपके खर्च अपेक्षाकृत ज्यादा बढ़ सकते हैं, संभलकर रहें। आगे आपको बहुत सी जिम्मेदारियां निभानी हैं, जिसमें बहुत सारा धन बेहे व्यय होगा, इसलिए अभी संभल जाएं। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी के काम से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफ़ा हाथ लगने की उम्मीद है। लंबी दूरी की यात्राएं आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।


कर्क
बाहर का खाना खाने से बचें वरना फूड पॉयजनिंग हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा गंभीर और सचेत रहना होगा। कुछ लोगों को पेट से जुड़ी तकलीफें हो सकती हैं, इसलिए काम के साथ-साथ आपको विश्राम भी करना चाहिए। जो लोग किसी लंबी बीमारी से पीड़ित हैं, उन्हें चिकित्सक से परामर्श अवश्य करना चाहिए। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें और गति को नियंत्रण में रखना आपके लिए अच्छा रहेगा।

सिंह
शायद आपको अपनी किसी समस्या का समाधान मिल जाए। सामने वाले की बाद सही से सुनें क्योंकि आज किसी की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है।हंसी-मज़ाक में कही गई बातों को लेकर किसी पर शक़ करने से बचें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक रूप से अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हें लाएगी। ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके लिए बाकी की ज़िन्दगी आपको पछताना पड़े।


कन्या
दोनों एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह समझेंगे। वैवाहिक जीवन में मिठास भरी रहेगी।रोज़ाना के काम से समय निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ कुछ वक़्त बिताना आपके लिए और भी बेहतर रहेगा। दोनों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो वो दूर हो जाएगा।


तुला

घर में सुख सुविधाओं की वस्तुएं लाने पर आप काफी ज़ोर देंगे। ज्यादा से ज्यादा ध्यान घर में सुच-सुविधाओं की आपूर्ति पर ही बीतेगा।परिवार के लिए आप नया घर ख़रीद सकते हैं। संतान की ओर से भी आपको ख़ुशी का कोई समाचार मिल सकता है। पिता का सहयोग व सलाह आपको ज़बरदस्त आर्थिक लाभ करवा सकती है, इसलिए उनकी हेल्स लेने में हिचकिचाएं नहीं।


वृश्चिक
आय के साधनों में वृद्धि होगी।व्यापार में वृद्धि होने के साथ व्यापार के संबंध में सौदे लाभदायक साबित होंगे। बुजुर्गों तथा मित्र मंडल से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। दांपत्य जीवन में संतोष और आनंद रहेगा। पर्यटन का आयोजन होगा। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान- सम्मान होगा। पैतृक संपत्ति बिकने से आपको वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है।


धनु
किसी तीर्थ स्थान पर जाने के योग भी बन सकते हैं। दिन आप धर्म ध्यान तथा देवदर्शन में अधिक समय देंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रफुल्लित रहेंगे। भाग्यवृद्धि के अवसर भी हाथ लगेंगे। परिवार में भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। विदेश यात्रा के लिए अनुकूल संयोग निर्मित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको विशेष लाभ होने जा रहा है।


मकर
शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं और मानसिक चिंता बनी रहेगी। उच्च अधिकारियों के साथ संयमित व्यवहार रखना ही उचित रहेगा।व्यापार में विघ्न आने की भी संभावना है। परंतु दिन का आधा भाग बीत जाने के बाद व्यवसायिक क्षेत्र में आप के लिए परिस्थिति अनुकूल होती जाएंगी। ऊपरी अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से भी लाभ रहेगा।

कुंभ
व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि से आप की प्रगति का मार्ग निर्विध्न हो जाएगा। दिन अनुकूलताभरा और लाभदायी दिन है।व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता, परिवार के बड़े और मित्रों से लाभ होने की संभावना है। आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है।


मीन
आपको किसी पर अंध विश्वास ना करने की सलाह दी जाती है।प्रेम संबंधों में नीरसता का अनुभव कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच विश्वास की कसौटी हो सकती है। आपके संबंधों में आकस्मिक परिवर्तन आने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी- व्यवसाय में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। व्यापारियों द्वारा काम की कदर होगी। जिससे आप अधिक प्रोत्साहित होंगे। पदोन्नति का योग है। समाज में मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button