राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  19 अप्रैल का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी लेकिन संतोष भी रहेगा कि शुभ कार्यों में खर्च हुआ है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी आपका मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है लेकिन संतान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

कर्क राशि- यात्रा लाभप्रद रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी हालांकि कुछ सीखने को मिलेगा। ज्ञानार्जन का समय होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- शादी-ब्याह के मामले में अच्छे रिजल्ट आएंगे। प्रेम का संचार होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- शत्रु भी मित्र बनेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। कुछ शुभ निर्णय लेंगे आप। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- घर में कुछ उत्सव होगा। शुभ कार्यों में संलिप्त रहेंगे आप। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक कुछ अच्छी स्थिति पैदा होगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। मौखिक कुछ अच्छा कर जाएंगे। शुभ समय। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button