राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 27 सितंबर का राशिफ़ल……

Advertisement

मेष –
घर के बड़े-बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज न करें। आपको थोड़ी चोट लग सकती है। भाग्य आपका साथ देगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपको कहीं जाना पड़ सकता है। मेष राशि के लोगों को अपनी सेहत के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। अजनबियों से सावधान रहें।

Advertisement
Advertisement

वृषभ –
आज वृषभ राशि के जातक बेकार के कार्यों में उलझ सकते हैं। आज मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आप किसी काम के लिए नजदीकी स्थान पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की स्थिति ठीक नहीं रहेगी। परिवार के बड़ों की सलाह फायदेमंद रहेगी।

Advertisement

मिथुन –
मिथुन राशि के लोगों को सामाजिक तौर पर मान सम्मान मिल सकता है। आपके कौशल से कई लोगों के काम पूरे हो सकते हैं। कोई कंपनियों में काम करने वालों को छुट्टियों में भी काम करना पड़ सकता है। अधिकारियों का दबाव रहेगा।

Advertisement

कर्क –
कर्क राशि के जातक किसी के झांसे में आ सकते हैं और विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में मेहमानों के आने में देरी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों में खर्चा हो सकता है। विद्यार्थियों का भाग्योदय होगा।

सिंह –
सिंह राशि के लोगों का आज किसी से विवाद हो सकता है। विरोधी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। सावधान रहें, अपनी गुप्त योजनाओं को अभी प्रकट न करें। काम से संबंधित यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। अधिक काम करने से थकान होगी, सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या –
कन्या राशि के जातकों को आज शत्रुओं से सावधान रहना होगा। विदेश यात्रा से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। भाई-बहन की समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार, करियर से संबंधित शुभ समाचार मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला –
तुला राशि के जातकों को आज अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। भाग्य आपका साथ देगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आपका धन स्थिर रहेगा। बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा। आपको अनावश्यक विवादों से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक –
इस राशि के लोगों को आज ढेर सारी खुशियां मिलेंगी। वृश्चिक राशि के लोग आज यात्रा कर सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में आपको आनंद आएगा। सहकर्मियों के साथ समय व्यतीत होगा। आपकी समृद्धि में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों के साथ लंबे समय से चली आ रही अनबन सुलझ जाएगी।

धनु –
धनु राशि के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में मेहमान आएंगे। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आज आपको किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों का साथ मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध मधुर रहेंगे।

मकर –
इस राशि के लोगों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा हो सकती है। विदेश में रहने वाले परिचितों से मुलाकात हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी से विवाद होने की संभावना है। आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे।

कुंभ –
कुम्भ राशि के जातकों को आज काम में सावधानी बरतनी होगी। किसी से विवाद होने की संभावना है। आज आपको चोट लग सकती है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होने की संभावना है। आपका दिन मिलाजुला रहेगा। संतान की सफलता से आप उत्साहित रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मीन –
मीन राशि के लोगों को आज कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। परिवार के सदस्यों की उपेक्षा के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। आपके धन में कमी आएगी। आज अपने कार्यों को व्यवस्थित रूप से करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button