राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज  09 अप्रैल का राशिफ़ल

Advertisement

मेष राशि- अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। सूर्य को जल देना व काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Advertisement
Advertisement

वृषभ राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक नहीं है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

मिथुन राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं की स्थिति है। मानसिक परेशानी या मानसिक अवसाद की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। लेकिन व्यापार संभला रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

कर्क राशि- घरेलू विवाद बढ़ सकता है। सीने में विकार संभव है। मां के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा और सफेद वस्तु काली मंदिर में दान करें।

सिंह राशि- पराक्रमी बने रहेंगे लेकिन पराक्रम का रिजल्ट थोड़ा धीमी गति से आएगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से लगभग ठीक रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सूर्य को जल दें और तांबे की वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- जुबान अनियंत्रित न होने दें। अगर जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे लगाए तो हार निश्चित है। किसी के साथ लेनदेन भी सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीकठाक। व्यापार लगभग सही चलेगा। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मन अवसादित रहेगा। एनर्जी ऊपर-नीचे होती रहेगी। व्यथित रहेंगे आप। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। मार्केट के उतार-चढ़ाव में अभी हिस्सेदारी न लें। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- मानसिक आघात महसूस करेंगे। सिरदर्द व नेत्ररोग भी परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार भी सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- आय में आशातीत सफलता के योग आपको लगेगा कि बन रहा है लेकिन ऐसा होगा नहीं। अचानक जहां से आप नहीं सोचेंगे वहां से धन आ सकता है। लेकिन गणित आपका फेल रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। काली मंदिर में सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ रहेगा।

मकर राशि- नए व्यापार की शुरुआत न करें। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। मान-प्रतिष्ठा का ध्यान रखें। धर्म में अतिशय से बचें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार भी मध्यम। सफेद वस्तु का दान करना व शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button