राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 18 नवंबर का राशिफ़ल……

मेष –
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आज आपको दूसरों से बात करने से बचना होगा। क्योंकि वे आपको गुमराह कर सकते हैं और आपको परेशानी में डाल सकते हैं। आज आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Advertisement

वृषभ –
जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज उन्हें अपने किसी रिश्तेदार से अच्छा अवसर मिलेगा और जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप आज किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो अपना सामान सुरक्षित रखें, नहीं तो उसके खो जाने और चोरी हो जाने का खतरा है। जो लोग व्यापार करते हैं उन्हें आज आय के कई अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी माता को कोई आकस्मिक रोग हो सकता है।

Advertisement
Advertisement

मिथुन –
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप कुछ नया करने पर विचार कर सकते हैं। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से धोखा मिल सकता है, जिससे आपका विश्वास उठ जाएगा। आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे और दूसरों का भला सोचेंगे। आज आपको बच्चों की ओर से कोई निराशाजनक खबर सुनने को मिल सकती है।

Advertisement

कर्क –
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। जिसमें आपको अपने पिता की सलाह लेनी चाहिए। जो किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें इसे सोच-समझकर करना होगा। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

Advertisement

सिंह –
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय के किसी सौदे को अंतिम रूप देने के लिए परिवार के किसी सदस्य की मदद ले सकते हैं। आपको अपने भाई-बहनों से भी सलाह लेनी चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपनी प्रसिद्धि पर भी कुछ पैसा खर्च करेंगे, जिसमें आपको ध्यान देना होगा।

कन्या –
आज का दिन आपके लिए बहुत ही फलदायी रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आज बेहतर अवसर मिल सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें आज जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है, जिसमें आपको कुछ गलतफहमियां सुनने को मिल सकती हैं। जो लोग आज किसी से पैसे उधार लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय सही नहीं है।

तुला –
आपका आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने भाई-बहनों से सलाह लेनी चाहिए। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई काम सौंपा जा सकता है, जिससे उन्हें परेशानी होगी। आज आपको अपना लंबा निवेश किया हुआ पैसा मिलने से खुशी होगी।

वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहेगा। आज आप अपने बच्चे का किसी नए कोर्स में दाखिला करा सकते हैं। आज आप अपनी कुछ समस्याएं अपने पिता से साझा करेंगे, जिसका समाधान आपको आसानी से मिल सकता है। जो लोग आज व्यापार करते हैं उन्हें कड़वाहट का सामना करना पड़ सकता है।

धनु –
आज का दिन आपके लिए मुश्किल भरा रहेगा। आज आपका गुस्सा भी बढ़ेगा और आपके परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। आज आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता नजर आ रहा है। आज लंबे समय बाद किसी मित्र से मिलकर आपको प्रसन्नता होगी। आज आपके पिताजी को अचानक से स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है।

मकर –
आज का दिन आपके लिए थोड़ा खराब रहेगा। आज आपको अपने पिछले कार्यो से सावधान रहना होगा। आज आपके मन में चिंता बनी रहेगी, जिससे आप परेशान रहेंगे। आज आप अपने भाई से भी पैसों की समस्या पर काबू पाने में मदद मांग सकते हैं। आज समय पर आपके काम पूरे नहीं होने से आज आप थोड़े परेशान रहेंगे। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य से समय पर मदद नहीं मिल सकती है।

कुम्भ –
आज आपको अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह लेने से बचना होगा। आज आप किसी संपत्ति में अपना पैसा निवेश करेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपको अपने अधिकारीयोसे अपने दुश्मनों के कारण फटकार लग सकती है। आज शाम के समय आप किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं, जहां आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी।

मीन –
आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे। आज आप अपनों से ज्यादा दूसरों का ख्याल रखेंगे। आज आप दूसरों को खुश करने के लिए खुद को दुखी कर सकते हैं। आज आपके परिवार के किसी सदस्य को आपकी बातों से बुरा लग सकता है। आज आपको अपना पैसा सोच-समझकर लगाना होगा,l। आज आपको अपनी वाणी की मिठास को खोने की जरूरत नहीं है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button