राशिफल

इन राशियों की बदल सकती है किस्मत, वही इनको मिल सकता है लाभ…देखिये आज 16 जुलाई का राशिफल

मेष राशि– पराक्रम रंग लाएगा, व्यवसायिक सफलता मिलेगी लेकिन नई व्यवसाय की शुरुआत मत करिएगा। नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। थोड़ा सा ध्यान से चलें। प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल दें।

Advertisement

वृषभ राशि– जुबान नियंत्रण में रखिएगा, कुछ ऐसा बोल सकते हैं आप जिससे आपको हानि हो सकती है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार मध्यम, स्वास्थ्य भी मध्यम है। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। सफेद वस्तु का दान करें।

Advertisement
Advertisement

मिथुन राशि– जितना पॉजिटिव एनर्जी आप में रहेगी उतनी ही नेगेटिव एनर्जी हो सकती हैं। ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा, बैलेंस करना जरूरी है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है, तांबे की वस्तु दान करें।

Advertisement

कर्क राशि– खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, सरकारी तंत्र से कुछ नुकसान संभव है, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार मध्यम रहेगा। सूर्य को जल दें।

Advertisement

सिंह राशि– आर्थिक मामले सुलझेंगे, किसी अप्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है जैसे मन दुखी हो सकता है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू तू मैं मैं संभव है, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि– कोर्ट कचहरी में असमंजस की स्थिति रहेगी, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, सरकारी तंत्र से ना उलझें। बाकी प्रेम संतान ठीक है, व्यापार मध्यम है, तांबे की वस्तु दान करें।

तुला राशि– यात्रा में कष्ट संभव है या यात्रा में मजा नहीं आएगा या फिर यात्रा का लाभ बहुत नहीं मिलेगा। पूजा–पाठ में अतिशय से बचें, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। तांबे की वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल है, बहुत बचकर पार करें। कोई रिस्क ना लें, वाहन धीरे चलाएं, प्रेम संतान की स्थिति के मध्यम, व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें, सूर्य को जल दें।

धनु राशि–अपने ओर अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी l–चाकरी में कोई रिस्क ना लें। प्रेम में तू तू मैं भी मैं के संकेत हैं। व्यापार मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल दें।

मकर राशि– विरोधियों पर भारी पड़ेंगे, ननिहाल पक्ष से कुछ अप्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम, संतान, व्यापार लगभग ठीक है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि– बच्चों के सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति रहेगी, मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि– भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी अभी रोक दें, एक-दो दिन के लिए घर में निराशा का माहौल रहेगा, ब्लडप्रेशर थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है। थोड़ी असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम संतान, व्यापार मध्यम दिख रहा है। शिव जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button