देश

महाराष्ट्र की घटना का संयुक्त विपक्ष के प्रयासों पर बड़ा असर.. आगे बढ़ी विपक्षी दलों की बेंगलुरु संयुक्त बैठक

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता प्रतिपक्ष और शरद पवार के भतीजे अजित पवार के द्वारा पार्टी छोड़कर भाजपा शिवसेना सरकार में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने से विपक्ष का हिसाब किताब भी गड़बड़ा गया है।

Advertisement
Advertisement

इस घटना को एनसीपी और समूची विपक्षी एकता के लिए झटका माना जा रहा है। विपक्षी दलों को एक करने की मुहिम में शरद पवार एक मजबूत स्तंभ बने हुए थे। लेकिन अब उनकी ही पार्टी में दो फाड़ होने से उनकी स्थिति कमजोर हुई है। इस घटना का संयुक्त विपक्षी दल की बेंगलुरु में होने वाली बैठक पर सीधा असर पड़ता दिखाई दे रहा है।

Advertisement

पहला असर तो यह है कि 13 और 14 जुलाई को होने वाली विपक्ष की संयुक्त बैठक अब बेंगलुरु में ही 17 और 18 जुलाई को होगी। 20 जुलाई को संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। जो 11 जुलाई तक चलेगा। इसी सत्र में समान नागरिक संहिता का विधेयक सदन में पेश हो सकता है। इसलिए 20 जुलाई के पहले 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली बैठक पर विपक्षी एकता से कहीं अधिक महाराष्ट्र एनसीपी में हुए दो फाड़ और प्रस्तावित समान नागरिक संहिता विधेयक की छाया ही अधिक पडती दिखाई दे रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button