देश

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मचेगी भगदड़-कितना सही है भाजपा नेता सुशील मोदी का दावा..?

(शशि कोन्हेर) : भाजपा से राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने दावा किया है कि जदूय में जल्द ही भगदड़ मचने वाली है। उनका दावा है कि जदयू के कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

Advertisement

मीडिया कर्मियों से रविवार को बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में भी बगावत की स्थिति बन रही है। क्योंकि नीतीश कुमार ने पिछले 17 साल में कभी भी विधायकों और सांसदों को मिलने के लिए एक मिनट का भी समय नहीं दिया।

Advertisement
Advertisement

साल-साल भर लोगों को इंतजार करना पड़ता था। अब वो प्रत्येक विधायक-सांसद को आधा-आधा घंटे का समय दे रहे हैं। विशेष करके नीतीश कुमार ने जब से राहुल गांधी को एक प्रकार से अगली लड़ाई के लिए नेता स्वीकार कर लिया और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी बना दिया। तब से जनता दल (यू) में विद्रोह की स्थिति है।

Advertisement

कोई भी जनता दल (यू) का विधायक-सांसद न तो राहुल गांधी को स्वीकार करने के लिए तैयार है और न ही तेजस्वी यादव को। देखिए, बड़ी संख्या में जो सांसद हैं, उनको मालूम है कि उनका टिकट कटने वाला है। पिछली बार 17 सीट मिली थीं। क्या इस बार जनता दल (यू) को 17 सीट मिलेंगी और इसलिए आज की स्थिति में आठ-दस सीट से ज्यादा मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है। जो सांसद हैं उनको भी लगता है कि उनका भविष्य क्या होगा? फिर नीतीश कुमार के बाद जनता दल (यू) का कोई भविष्य नहीं है।

Advertisement

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जनता दल (यू) के कई विधायक-सांसद भाजपा के संपर्क में हैं। इसके अलावा उन्होंने बीते रोज एक ट्वीट भी किया था। इस ट्वीट में उन्होंने महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी राकांपा में हुए विद्रोह का उल्लेख करते हुए कहा था कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसी स्थिति बन सकती है।

मोदी ने कहा कि शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में विद्रोह पटना में हुई विपक्षी दलों की महाबैठक का परिणाम है, जिसमें राहुल गांधी को प्रोजेक्ट करने की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही थी।

विपक्ष का यह सारा उपक्रम धरा का धरा रह जाएगा। उसे कोई परिणाम नहीं मिलने वाला, क्योंकि आने वाले दिनों में बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा खेल होगा।

सत्तारूढ़ महागठबंधन के कई सांसद-विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और वे यथाशीघ्र राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ होना चाहते हैं।

सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में भी महाराष्ट्र-जैसी स्थिति बन सकती है, इसे भांप कर ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों से अलग-अलग (वन-टू-वन) बात शुरू की। जदयू के विधायक-सांसद न राहुल गांधी को स्वीकार करेंगे, न तेजस्वी यादव को।

पार्टी में भगदड़ की आशंका है। जदयू पर अस्तित्व को बचाने का ऐसा संकट पहले कभी नहीं था, इसलिए नीतीश कुमार ने 18 वर्ष में कभी विधायकों-सांसदों को नहीं पूछा।

आज वे हरेक से अलग से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जदयू यदि महागठबंधन में रहा, तो टिकट बंटवारे में उसके हिस्से लोकसभा की 10 से ज्यादा सीटें नहीं आएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button